Breaking News

श्री महंत श्री किशन दास महाराज ने अपने शिष्य श्री प्रेम नारायण दास को उत्तराधिकारी घोषित किया अपना

कमल कुमार / ऋतिक कुमार

जनपद हरिद्वार  * श्री घनश्याम भवन में आश्रम के श्री महंत  श्री किशन दास महाराज ने अपने शिष्य श्री प्रेम नारायण दास को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया तथा महंताई तिलक चादर विधि एक कार्यक्रम के दौरान संपन्न की

इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत किशन दास महाराज ने कहा संत परंपरा का निर्वहन करते हुए एक गुरु को अपने योग्य शिष्य का चयन अपने जीवन काल में ही कर लेना चाहिये ताकि उनके द्वारा स्थापित आश्रम मठ मंदिर कुटिया आदि का संरक्षण तथा संचालन सही तरीके से निरंतर चलता रहे

महंत किशन दास महाराज ने कहा जिसके जीवन में भक्ति का वास हो जाता है उसका जीवन मोह माया से दूर हो जाता है तथा उसे राम भजन में सच्चा आनंद प्राप्त होता है क्योंकि राम सिर्फ एक शब्द नहीं यह है मर्यादाओं के स्वामी है

इस अवसर पर बोलते हुए परम तपस्वी ज्ञान मूर्ति परम विद्वान महामंडलेश्वर 1008 श्री श्याम दास महाराज ने कहा इस पृथ्वी लोक पर सतगुरु देव हमारे सच्चे पथ दर्शक हैं सतगुरु देव ईश्वर के प्रतिनिधि के रूप में हमारे मार्गदर्शन हेतु हमारे जीवन को सही दिशा प्रदान करने हेतु अवतरित होते हैं

श्री महंत विष्णु दास महाराज ने कहा गुरु की शरण मनुष्य को बड़े ही भाग्य से प्राप्त होती है गुरु का मार्गदर्शन हमारे जीवन को धन्य कर देता है

इस अवसर पर श्री महंत नारायण दास पटवारी महंत रघुवीर दास महाराज महंत जयरामदास महाराज श्री छठी लाल श्री छबिलाल श्री वीरेंद्र तिवारी कोतवाल धर्मदास महाराज कोतवाल रामदास  सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे

Check Also

योग, वेदान्त और आत्मचिंतन की यात्रा पर परमार्थ निकेतन में जुटे साधक

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश / हिमालय की दिव्य गोद, मां गंगा के पावन तट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *