Breaking News

सिख धर्म के तीसरे गुरु अमरदास महाराज के स्मृति दिवस पर कनखल स्थित तप स्थान गुरुद्वारा तीजी पातशाही में संत समाज और भक्तों ने उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन किया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार  *सिख धर्म के तीसरे गुरु अमरदास महाराज के स्मृति दिवस पर कनखल स्थित तप स्थान गुरुद्वारा तीजी पातशाही में संत समाज और श्रद्धालु भक्तों ने उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन किया

गुरु अमरदास महाराज की स्मृति दिवस के साथ ही गुरुद्वारे के ब्रह्मलीन महंत साधु सिंह महाराज महंत रणवीर सिंह महाराज और महंत जसवीर सिंह सोढ़ी महाराज की पुण्यतिथि भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई इस अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ की अरदास की गई और भोग लगाया गया

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्री महंत ज्ञान देव सिंह महाराज ने कहा कि गुरु अमरदास ने तत्कालीन समाज में व्याप्त कुर्तियों के खिलाफ जन जागरण किया उन्होंने कनखल स्थित सती घाट पर तपस्या की और सती प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को बंद कराया सभी को गुरु अमरदास महाराज के दिखाएं मार्ग का अनुसरण करते हुए मानव सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए

महंत रंजय सिंह बीबी विनिंदर कौर सोढ़ी समाजसेवी अतुल शर्मा व नीरव साहू ने सभी को संत महापुरुषों का फूल माला पहनकर स्वागत किया

इस अवसर पर महंत राघवेंद्र दास महंत गोविंद’ संत बलबीर सिंह महंत जीत सिंह पूर्व राज्य मंत्री डॉ संजय पालीवाल पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी समाजसेवी अतुल शर्मा नीरव साहू सरदार रमणीक सिंह ज्ञानी इंद्रजीत सिंह मिंटू पंजवानी सहित सभी 13 अखाड़े के संत महंत उपस्थित रहे

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *