नेता हो या अभिनेता पुलिस से बदतमीजी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं: पाल पंधारी पुलिस सहयोग संस्था
www.shrimannews.in
September 8, 2025
कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड
महाराष्ट्र/ उत्तराखंड*पुलिस विभाग एक अनुशासित और न्याय का विभाग है जहां कमजोरों और असहाय लोगों को न्याय को मिलता है
खाकी अपने आप में विश्वास है लेकिन दूसरी तरफ राजनेता अपनी हनक और दबदबा बनाए रखने के लिए इनको पब्लिक में अपमानित करते है जिससे जनता के उनका डर और दबदबा बना रहे ये सोचकर कि जब पुलिस इनका कुछ नहीं कर पा रही है तो हम क्या कर पाएंगे इनका और मजबूरी में इनके साथ ताली पीटते हैं लेकिन इन नेताओं को समझ आना चाहिए ये पुलिस सिर्फ अनुशासित है वरना बड़े बड़े गैंगस्टर इनके सामने घुटने टेक देते है
मैं देशवाशियो विनंती करता हूँ ऐसे राजनेताओं का मनोबल न बढ़ाए और पुलिस का समर्थन करें क्योंकि दुख में पुलिस ही सबसे पहले पहुंचते है और अगर इस तरह अपमानित रहेंगे तो अपराधियों में खौफ कैसे रहेगा ,आमजन में विश्वाश कैसे रहेगा
नेता हो या अभिनेता खाकी से बदतमीजी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं ये संदेश पूरे भारत की जनता को उनके राजनेताओं तक पहुंचाना चाहिए