Breaking News

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी/ कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजय प्रसाद थपलियाल ने श्री बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओंं का किया निरीक्षण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

श्री बदरीनाथ धाम: श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) मुख्य कार्याधिकारी/ कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजय प्रसाद थपलियाल ने आज श्री बदरीनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओंं का निरीक्षण किया उन्होंने दर्शन पंक्ति, पूजा काउंटर, भंडार कक्ष, कार्यालय, प्रसाद काउंटर का निरीक्षण किया।

उन्होंने श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में नवरात्रि पूजा पांडाल में मां दुर्गा, माता लक्ष्मी,देवी उर्वशी के दर्शन किये।

इससे पहले मुख्य कार्याधिकारी ने पूजा-अर्चना एवं हवन यज्ञ पश्चात बीकेटीसी के नवनिर्मित कार्यालय कक्षों का शुभारंभ किया।

मुख्य कार्याधिकारी/ कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी तथा पदाधिकारियों के दिशा- निर्देश पर बदरी-केदार यात्रा निर्बाध गति से चल रही है आपदा के दौरान यात्रा में आंशिक अवरोध आया वर्तमान में सड़क यात्रा मार्ग सुचारू है।

नवरात्र के दौरान तीर्थयात्रियों का श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम में निरंतर आगमन हो रहा है अभी तक 2936955तीर्थ यात्रियों ने श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है जिसमें से 1374655 तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे।

इससे पहले मुख्य कार्याधिकारी मंदिर के समीप बीकेटीसी के नवनिर्मित कार्यालय कक्ष का पूजा-अर्चना तथा हवन यज्ञ पश्चात कार्यालय का शुभारंभ किया।

धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, आशीष उनियाल ने पूजा-अर्चना हवन संपन्न किया।

इस अवसर पर ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, प्रभारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र सेमवाल, मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़, विश्वनाथ, भंडार प्रभारी संजय तिवारी, संजय भंडारी विकास सनवाल, हरीश जोशी, सत्येंद्र झिंक्वाण आदि मौजूद रहे।

Check Also

जिला जज नरेंद्र दत्त ने किया अभियान का आगाज, पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए छात्र-छात्राएं

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट के निर्देशों के क्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *