Breaking News

संतो महंतो महामण्डलेश्वरों ने ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी शांतानंद वेदांताचार्य महाराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

कमल कुमार  /ऋतिक कुमार

हरिद्वार।उत्तरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री जगदीश आश्रम खड़खड़ी के परमाध्यक्ष महंत योगेंद्रानंद शास्त्री महाराज के सानिध्य मे संतो महंतो महामण्डलेश्वरों ने ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी शांतानंद वेदांताचार्य महाराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर शांतानंद वेदांताचार्य महाराज की नवम निर्वाण महोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानन्द महाराज ने की एवं महंत रविदेव शास्त्री ने कुशल संचालन में सम्पन्न हुआ।

नवम निर्वाण महोत्सव एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी शांतानंद वेदांताचार्य महाराज का समूचा जीवन संस्कृत और संस्कृति को समर्पित रहा उन्होंने जीवन पर्यंत समाज में संस्कृत का प्रचार प्रसार कर संस्कृत विद्यालय स्थापित कर देश प्रदेश को संस्कृत के विद्वान दिए जो ब्रह्मलीन महाराजश्री के नाम को देश भर में ऊंचाईयों तक ले जा रहे हैं।

महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज ने कहा कि संतो का जीवन समाज कल्याण को समर्पित होता हैं ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर शांतानंद वेदांताचार्य महाराज ने जीवन भर गौ,गंगा, गीता की सेवा की।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *