Breaking News

श्रीमती उत्तराखंड ” के खिताब से सम्मानित मुख्य आयोजक श्रीमती नेहा सक्सेना ने किया डांडिया नाइट कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार *कनखल स्थित एक भव्य होटल में आज डांडिया नाइट का रंगारंग आयोजन किया गया, जिसकी मुख्य आयोजक रहीं श्रीमती नेहा सक्सेना, जिन्हें हाल ही में “श्रीमती उत्तराखंड ” के खिताब से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर शहर की सभी सम्मानित महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी माता रानी के सुंदर-सुंदर भजनों पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

मां दुर्गा के भजनों की मधुर धुनों पर सभी ने डांडिया खेला और पूरे उत्साह के साथ इस सांस्कृतिक शाम का आनंद लिया। कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने लायक रही।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं —

नेहा सक्सेना(आयोजक)  दिशा गोस्वामी, प्रियंका गोस्वामी, रुचि शर्मा, प्रिया पावा, कविता शनि, डोली, अर्चना, वंदना मेहता, शाल्ली, बिंदिया, जूही, मानसी, शिल्पा, नीतू, दीक्षा, उपासना, शिल्पी, आराधना, और पूजा वर्मा।

कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती नेहा सक्सेना ने सभी उपस्थित महिलाओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि —

“इस तरह के आयोजन महिलाओं को एक मंच देते हैं जहाँ वे अपनी प्रतिभा और उत्साह को समाज के सामने प्रस्तुत कर सकती हैं।”

यह डांडिया नाइट नवरात्रि की उमंग और शक्ति की भक्ति से परिपूर्ण एक यादगार शाम बन गई

Check Also

यूoपीo के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वैश्य समाज मे भारी रोष

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड मुजफ्फरनगर : श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *