Breaking News

कश्यप समाज आश्रम के वार्षिक सम्मेलन में शिक्षा पर जोर

कमल कुमार  /ऋतिक कुमार

हरिद्वार। कश्यप समाज आश्रम हरिद्वार के 35 वें वार्षिक सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा पर जोर दिया गया। कश्यप समाज के युवाओं से आह्वान किया गया है वे पढ़ें और आगे बढ़ें। समाज के कक्षा दसवीं व बारहवीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को स्मृति चिंह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

रविवार को महर्षि कश्यप घाट पर हुए सम्मेल में बतौर मुख्य अतिथि सतीश कुमार कश्यप ने कहा कि समाज शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है, जबकि, शिक्षा के बिना कोई भी समाज राजनीतिक और सामाजिक विकास नहीं कर सकता है, इसलिए, अभिभावक अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं।

जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होना चाहिए। युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। कहा कि युवा समाज का विकास करने के लिए आगे आएं।

अजीतपुर के पूर्व प्रधान मायाराम कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज उत्तराखंड में लाखों की संख्या में रहता है, लेकिन, समाज को राजनीति के क्षेत्र में महत्व नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने एकजुटता से प्रदेश और देश की राजनीति में अपना हिस्सा पाने की अपील की, इसलिए, समाज आपसी मतभेद भुलाकर एक होकर राजनीति करे।

इस मौके पर कश्यप समाज आश्रम हरिद्वार के अध्यक्ष बुद्ध सिंह कश्यप, महामंत्री जुगेंद्र सिंह कश्यप, अंकुश राज, पवन कश्यप, ऋषिपाल कश्यप, सुनील कश्यप रवि कश्यप सोमपाल राजबीर कश्यप, बिशनपाल कश्यप आदि मौजूद रहे

Check Also

यूoपीo के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वैश्य समाज मे भारी रोष

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड मुजफ्फरनगर : श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *