Breaking News

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देर रात्रि दून अस्पताल पहुंच कर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की माता जी के स्वास्थ्य का हाल जाना

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

देहरादून *मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज देर रात्रि दून अस्पताल पहुंचे, जहाँ उन्होंने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की माता जी से भेंट कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं व उपचार सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने डॉ. धन सिंह रावत एवं परिजनों से मुलाकात कर माता जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इस दौरान अस्पताल प्रशासन के अधिकारी चिकित्सकगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे |

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *