Breaking News

पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में “उज्ज्वल सपने” एन.जी.ओ. द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार उत्तराखंड *पुलिस लाइन रोशनाबाद, हरिद्वार के बहुउद्देशीय हॉल में “उज्ज्वल सपने” एनजीओ द्वारा एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य की जांच एवं रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

शिविर में स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा कैंसर रोग, अचानक वजन बढ़ना, जोड़ व मांसपेशियों में दर्द, असामान्य रक्तस्राव, बुखार, पाचन तंत्र की गड़बड़ियाँ तथा अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई।

उपस्थित चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने एवं संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित किया।

इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 180 लोगों ने प्रतिभाग किया, कार्यक्रम के दौरान ASP लाइन सुश्री निशा यादव, प्रतिसार निरीक्षक हरिद्वार प्रवीण आलोक, पुलिस मॉडल स्कूल की प्रधानाचार्या, शिक्षकगण, पुलिसकर्मी एवं उनके परिजन सम्मिलित रहे। NGO की ओर से पुलिस मॉडल स्कूल को तीन व्हीलचेयर भी प्रदान की गई।

शिविर के सफल आयोजन हेतु उज्ज्वल सपने एनजीओ की टीम एवं चिकित्सकगण का आभार व्यक्त किया गया। इस प्रकार के शिविर पुलिस परिवार के स्वास्थ्य व कल्याण के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध हो रहे हैं।

Check Also

जिला जज नरेंद्र दत्त ने किया अभियान का आगाज, पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए छात्र-छात्राएं

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट के निर्देशों के क्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *