Breaking News

उत्तराखंड को मिल रहा धामी और मोदी सरकार के बीच बेहतर समन्वय का लाभ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार * हरिद्वार पहुंचे भाजपा उत्तराखंड प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार उत्तराखंड का तेजी से विकास कर रही है।

प्रदेश की धामी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के बीच बेहतर समन्वय के चलते शिक्षा, चिकित्सा, सड़क और रेल कनेक्टिविटी जैसी हजारों करोड़ रूपये की तमाम केंद्रीय योजनाओं का लाभ उत्तराखंड को मिला है। सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य धरातल पर दिखाई दे रहे हैं।

शंकर आश्रम के समीप एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सुरेश जोशी ने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

सुरेश जोशी ने केंद्र सरकार से बेहतर समन्वय के चलते बड़ी संख्या में हर विभाग को मदद मिली है। किसी भी विभाग में बजट की कोई दिक्कत नहीं है। राज्य का विकास मुख्यमंत्री धामी का विजन है।

2027 में हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले को भव्य और दिव्य रूप से आयोजित कराने के लिए सरकार तैयारियों में जुटी है। धार्मिक भावनाओं को भड़काकर किए गए अतिक्रमण को हटाकर धामी सरकार ने देवभूमि का स्वरूप बिगड़ने से बचाया। पूरे देश में सबसे पहले धामी सरकार यूसीसी कानून लायी। प्रदेश में 25 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गयी। सरकार पर्यटन के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य कर रही है। पर्यटन क्षेत्र का विकास और रोड़ कनेक्टिविटी बढ़ने से लाखों लोगों को रोजगार मिला है।

उत्तराखंड को सीआरएफ (सेंट्रल रोड फंड) में करोड़ो रुपए का बजट मिल रहा है। बहुत जल्द ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन शुरू हो जाएगी। पिथौरागढ़ जैसे दूरस्थ जनपदों में मेडिकल कॉलेज बनाए गए। सोलर की बड़ी योजनाएं चल रहीं हैं। बेहतर नीति लागू किए जाने से खनन से 1200 करोड़ और शराब ठेकों से 900 करोड़ रूपए का राजस्व प्रदेश को मिल रहा है।

सुरेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने के लिए भी प्रदेश में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि तीसरी बार भी उत्तराखंड में भाजपा की ही सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता विहीन नेतृत्व विहीन और विचार विहीन राजनीतिक दल है जिनके नेताओं में प्रदेश में अग्रिम पंक्ति में अपना स्थान बनाने की होड़ लगी हुई है भाजपा पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए

इस अवसर पर दायित्ववधारी ओमप्रकाश जमदग्नि, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा,भाजपा के प्रदेश मीडिया सह संयोजक विकास तिवारी, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, संजीव चौधरी,लव शर्मा आदि भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *