Breaking News

प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद का ग्राम सराय में चल रहा था सम्मान समारोह, ग्रामीणों ने उठाई समस्या तो विभागों से शुरू कराए काम

कमल कुमार (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार / भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने ग्राम सराय में आयोजित कार्यक्रम में आई समस्याओं का तत्काल निवारण करा दिया। ग्राम सराय में टूटी सड़क की समस्या आई तो उस पर अगले दिन से काम कराना शुरू करवा दिया। इस दौरान ग्राम सराय निवासियों ने बिजली की समस्या उठाई तो उन्होंने बिजली का फीडर ही बदलवाने के लिए प्रक्रिया शुरू करवा दी।

मंगलवार की देर शाम को ग्राम सराय में मास्टर प्रदीप के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने स्वागत कार्यक्रम रखा था। स्वागत के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने केंद्र और राज्य सरकार की जनहित की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि हर वर्ग के विकास के लिए भाजपा की सरकारें निरंतर काम कर रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा प्रदेश हित में लिए गए निर्णयों के बारे में बताया। स्वामी यतीश्वरानंद ने अभिनंदन समारोह के लिए सभी आयोजकों, कार्यकर्ताओं और उपस्थित क्षेत्रवासियों का आभार जताया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि उनके यहां पर बिजली कटौती के साथ लाइनों में फाल्ट आदि की समस्याएं हैं, जिस पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर फीडर बदलवाने के लिए कहा। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जल्द ही फीडर बदलने का काम हो जाएगा।

वहीं, ग्राम सराय के निवासियों ने गांव के अंदर की सड़क की समस्याएं उठाई, जिस पर उन्होंने तत्काल काम कराने के आदेश दिए।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनीष, अरविन्द कुमार, कृष्ण कुमार शर्मा, जगदीश यादव, नूरहसन, अवनीश, पवन यादव, मधुसूदन, विनोद यादव, रमेश सिंह, शीशपाल, प्रतिभा, अजय शर्मा, राजू यादव, रामकुमार यादव, अंकित शर्मा, चेतन यादव, कलीम, आरिफ, संदीप यादव, अमित यादव, विनीत यादव का सहयोग रहा।

Check Also

यूoपीo के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वैश्य समाज मे भारी रोष

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड मुजफ्फरनगर : श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *