Breaking News

संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट द्वारा करवा चौथ पर्व पर आयोजित दो दिवसीय मेंहदी कार्यक्रम हुआ आयोजित

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड

संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट द्वारा करवा चौथ पर्व पर आयोजित दो दिवसीय मेंहदी कार्यक्रम का आज समापन हुआ।

ट्रस्ट की अध्यक्ष रंजीता झा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य सनातनी परिवार की बेटीयों के द्वारा सौभाग्यवती सनातनी महिलाओ के हाथ मे सौहार्दपूर्ण महौल मे खुबसूरत मेंहदी लगवाना।संस्था अपने उद्देश्य मे सफल रही।

हिमांशी , रिदम, पीकू, डोली , संध्या द्वारा पूरे शिवालिक नगर पालिका व आसपास के सैकड़ों सनातनी महिलाओ के हाथों मे मेंहदी लगायी गयी।

संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट के द्वारा करवा चौथ पर आयोजित मेंहदी कार्यक्रम को हर सनातनी व राष्ट्रवादी विचार धारा के गणमान्य जन व बुद्धिजीवियों का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम मे वार्ड नंबर एक के सभासद विरेन्द्र अवस्थी , वार्ड नंबर 5 की सभासद शीतल पुंडीर , मंडल उपाध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव सत्या फाउडेशन के अध्यक्ष दीपक पंवार , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार जनपद के प्रचार प्रमुख देवेश वशिष्ठ संस्था के उपाध्यक्ष मनोज द्विवेदी, वरिष्ठ समाजसेवी ऐ एन उपाध्याय जी,व्यापार मंडल शिवालिक के अध्यक्ष अजय मलिक, उपाध्यक्ष संदीप चौधरी, पंडित कमलाकर शास्त्री ब्राह्मण जागृत संस्था के उपाध्यक्ष अरुण कांत शर्मा व संदीप शुक्ल व पुरोहित समाज के सचिन शर्मा , सर्व फार्मास्यूटिकल्स के डायरेक्टर संतोष झा व अन्य गणमान्य जन व मातृशक्ति की गरिमापूर्ण उपस्थिति से संस्था का उत्साहवर्धन हुआ। कार्यक्रम के संयोजक हरिनारायण त्रिपाठी तथा सहसंयोजक स्वाति शर्मा व अर्चना झा रही।

कार्यक्रम मे सुधा राठौर, संगीता बंसल ,सपना पंडित, चारू शुक्ला विनीता चौहान व तरुण शुक्ल जी का सहयोग प्राप्त हुआ। संस्था के सचिव तरुण शुक्ल ने सभी का संस्था का उत्साहवर्धन करने के लिए हार्दिक धन्यावाद व आभार।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *