Breaking News

“नो हेलमेट, नो फ्यूल” चालक बिना हेलमेट मिला तो नहीं मिलेगा गाड़ी के लिए तेल

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

*”नो हेलमेट, नो फ्यूल”* श्रीमान जिलाधिकारी एवं एसएसपी हरिद्वार के निर्देश व पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक हरिद्वार के पर्यवेक्षण में रुड़की शहर में नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान शुरू

*चालक बिना हेलमेट मिला तो नहीं मिलेगा गाड़ी के लिए तेल

*एसपी देहात और एआरटीओ ने रुड़की क्षेत्र मे अभियान को दिखाई हरी झंड़ी

*परिवहन विभाग व यातायात पुलिस विभाग रुड़की द्वारा संयुक्त रूप से हेलमेट के प्रति जागरूकता हेतु नो हेलमेट,नो फ्यूल अभियान प्रारंभ किया गया

कार्यक्रम का औपचारिक प्रारंभ SP देहात शेखर चंद सुयाल, ARTO कृष्ण पलड़िया व TI संदीप सिंह नेगी द्वारा शिखा पेट्रोल पंप गणेशपुर से किया गया। साथ ही पुलिस उपाधीक्षक यातायात हरिद्वार द्वारा बताया गया कि इस प्रकार का अभियान निरंतर रुड़की व हरिद्वार शहर में आयोजित किए जाएंगे l

 परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि दो-पहिया वाहन चालक हेलमेट पहने के बाद ही ईंधन प्राप्त कर सकेंगे। हेलमेट न पहनने पर पेट्रोल/डीज़ल/सीएनजी सेवा नहीं दी जायेगी।

यह कदम सड़क सुरक्षा बढ़ाने, सिर‐मस्तिष्क की चोटों को रोकने और सुरक्षित राइडिंग की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए है।

“आपकी सुरक्षा-आपका हेलमेट”

Check Also

जिला जज नरेंद्र दत्त ने किया अभियान का आगाज, पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए छात्र-छात्राएं

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट के निर्देशों के क्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *