Breaking News

कनखल वार्ड संख्या 24 कृष्णानगर से कांग्रेस से प्रत्याशी रहे सरदार गगनदीप सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

कमलअग्रवाल (हरिद्वार)उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार *हरिद्वार विधानसभा के कनखल मंडल में कांग्रेस से नगर निगम वार्ड संख्या 24 कृष्णानगर से कांग्रेस से प्रत्याशी रहे सरदार गगनदीप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर युवा नेता गगनदीप सिंह ने कहा कि वो भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और हरिद्वार के लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री मदन कौशिक जी की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं

इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि आज भाजपा परिवार में जिस प्रकार युवाओं का समर्थन मिल रहा है निश्चित रूप से आने वाले समय में भाजपा हरिद्वार जिले में जीत का नया कीर्तिमान स्थापित करेगी

कनखल मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा जी ने भाजपा का पटका पहनाकर भाई गगनदीप का भाजपा परिवार में स्वागत किया और पार्टी को और अधिक मजबूत करने का आह्वाहन किया

इस अवसर पर पार्षद मुकुल पराशर नामित पार्षद गौरव बांगा मंडल प्रतिनिधि अनिमेश शर्मा मंडल महामंत्री कपिल वालियान राजुकमार शर्मा मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कालरा मंडल उपाध्यक्ष धीर सिंह लक्ष्मण कटारिया अजय कुमार मोहित नेगी हर्षल शर्मा मुकेश कपूर जी समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

Check Also

जनता मिलन कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का क्षेत्रीय जनता, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश, श्यामपुर : ऋषिकेश विधानसभा के अंतर्गत खदरी ग्राम सभा में आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *