Breaking News

SSP हरिद्वार का अवैध कच्ची शराब के विरुध्द कड़ा रुख़

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड

थाना पथरी * आगामी त्यौहारों को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में थाना पथरी पुलिस द्वारा आज दिनांक 16.10.2025 को क्षेत्र के दिनारपुर, डेरा आदि इलाकों में विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान जंगलों और खेतों के बीच नालों के पास बनाई जा रही अवैध कच्ची शराब की भट्टियों पर छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने मौके पर से लगभग 3000 लीटर लाहन नष्ट करते हुए नालों के किनारे बनाई गई अस्थायी भट्टियों को ध्वस्त किया।

ड्रोन की सहायता से संभावित क्षेत्रों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया, ताकि कोई भी अवैध गतिविधि नजरअंदाज न हो सके।

Check Also

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड देहरादून / राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *