Breaking News

20 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी दीपावली,वृषभ लग्न में होगी महालक्ष्मी पूजा,विशेष धनदायक योग /आचार्य रमेश सेमवाल

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

रुड़की।उत्तराखंड ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य आचार्य रमेश सेमवाल ने कहा कि इस बार दीपावली 20 अक्टूबर 2025 सोमवार को मनाई जाएगी।काशी विद्त परिषद वाराणसी ने भी स्पष्ट किया है कि 20 अक्टूबर 2025 को ही दीपावली मनाना शास्त्र सम्मत है,क्योंकि 20 अक्टूबर 2025 को अमावस तिथि प्रारंभ हो रही है।

दोपहर 3:45 बजे से जो अगले दिन मंगलवार 21 अक्टूबर 2025 को शाम 5:55 बजे तक रहेगी।रात्रि काल 21 अक्टूबर को अमावस तिथि नहीं रहेगी,क्योंकि दीपावली का पावन पर्व कार्तिक मास कृष्ण पक्ष अमावस तिथि को मनाया जाता है,जिसमें रात्रि को भी अमावस्या तिथि रहती है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष यह सहयोग 20 अक्टूबर 2025 सोमवार को पड़ रहा है,जिसमें प्रदोष काल में भी अमावस है और रात्रि काल में भी अमावस है,जो बहुत अच्छा सहयोग है।

20 अक्टूबर 2025 सोमवार को दीपावली का पावन पर्व सभी को मनाना चाहिए।पूजन का विशेष मुहूर्त वृषभ लग्न श्याम 7:08 से 8:18 पर है।रात्रि कल में सिंह लग्न में भी पूजा कर सकते हैं तो किसी प्रकार का भ्रम में न रहे।दीपावली का पावन पर्व 20 अक्टूबर 2025 को है 18 अक्टूबर 2025 को शनिवार को धन त्रयोदशी का पावन पर्व है,जिसमें धन्वंतरि जी की पूजा की जाती है।यम का दीपक जलाया जाता है शाम को 5:58 बजे पर विशेष पूजा का मुहूर्त रहेगा।उस दिन धन्वंतरि जी की पूजा और खरीदारी का अच्छा मुहूर्त है।

19 अक्टूबर को हनुमान जयंती का पावन पर्व रहेगा।20 अक्टूबर सोमवार को दीपावली मनाई जाएगी 21 अक्टूबर को स्नान दान का मुहूर्त रहेगा।22 अक्टूबर को अन्नकूट गोवर्धन पूजा रहेगी और 23 अक्टूबर को यम द्वितीया भैया दूज का मुहूर्त रहेगा।

Check Also

जिला जज नरेंद्र दत्त ने किया अभियान का आगाज, पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए छात्र-छात्राएं

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट के निर्देशों के क्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *