Breaking News

अग्रवाल सभा (रजि.) ऋषिकेश के तत्वावधान में तृतीय माँ लक्ष्मी महाआरती एवं प्रथम विवाह योग्य वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश। अग्रवाल सभा (रजि.) ऋषिकेश के तत्वावधान में तृतीय माँ लक्ष्मी महाआरती एवं प्रथम विवाह योग्य वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ऋषिकेश विधायक एवं उत्तराखंड बीबी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने कार्यक्रम में सहभागिता कर समाज की एकता, संस्कार और परंपराओं को सशक्त बनाने की दिशा में अग्रवाल सभा के इस आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से माँ लक्ष्मी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और आरती के साथ किया गया। महाआरती में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर माँ लक्ष्मी से सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। डॉ. अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि “अग्रवाल समाज देश के आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा है। यह समाज परोपकार, व्यापार और सेवा के मूल्यों पर आधारित है। ऐसे आयोजनों से समाज में पारस्परिक सहयोग और एकता की भावना को नई दिशा मिलती है।”

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन समाज के लिए एक अत्यंत आवश्यक और सराहनीय पहल है, जिससे समाज के युवाओं को उचित जीवनसाथी चुनने में सहायता मिलती है और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत आधार मिलता है। उन्होंने आयोजकों को इस नवाचार के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे सम्मेलन समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनते हैं।

इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने अग्रवाल सभा की वार्षिक स्मारिका पुस्तक का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक समाज की गतिविधियों, उपलब्धियों और सदस्यों के योगदान का दस्तावेज है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का कार्य करेगी।

कार्यक्रम में अध्यक्ष पंकज गुप्ता , महामंत्री प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल, प्रदेश संयोजक नमामि गंगे कपिल गुप्ता, एस पी महेश्वरी, केशव गोयल, सचिन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Check Also

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड देहरादून / राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *