Breaking News

धनतेरस के अवसर पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने आपदा प्रभावित परिवारों को दी आर्थिक सहायता, दी दीपावली की शुभकामनाएं

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश * धनतेरस के शुभ अवसर पर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत माया कुंड में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने हाल ही में भारी वर्षा से प्रभावित 33 आपदा प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाएँ किसी के नियंत्रण में नहीं होतीं, परंतु विपत्ति की घड़ी में जनसेवा और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है ताकि किसी भी प्रभावित परिवार को असुविधा न हो।

विधायक अग्रवाल ने कहा कि माया कुंड क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी बारिश से कई परिवार प्रभावित हुए थे। प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें पुनः सामान्य जीवन में लौटने में मदद करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि सभी प्रभावितों की प्रशासन द्वारा विधिवत जांच के उपरांत यह सहायता राशि वितरित की गई है।

उन्होंने उपस्थित जनसमूह को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सुख, समृद्धि और सद्भावना लेकर आए। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहारों के दौरान पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए दीपावली मनाएं और स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए दीयों, मिट्टी के बर्तनों और स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करें।

विधायक ने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी प्राथमिकता सदैव जनता के सुख-दुख में साथ रहना और विकास कार्यों को निरंतर गति देना है।

चेक प्राप्त करने वाले परिवारों से विधायक जी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

Check Also

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड देहरादून :  त्योहारों और आम दिनों में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *