Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में किया डायलिसिस सेंटर में आयुष्मान कार्ड योजना का शुभारंभ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

रुड़की।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में दीपक सावित्री ग्लोबल हॉस्पिटल एंड हार्ट केयर में डायलिसिस सेंटर में आयुष्मान कार्ड योजना का शुभारंभ किया।

शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डायलिसिस सेंटर में आयुष्मान कार्ड योजना की जानकारी देते हुए कहा कि श्रीकृष्णायन देशी गोरक्षा एवम् गोलोक धाम सेवा समिति की सौजन्य से चल रहे पचास बेड मल्टी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में आयुष्मान योजना का शुभारंभ होने से क्षेत्रवासियों को आसानी से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनका हालचाल जाना तथा ईश्वर से सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,रुड़की मेयर अनीता देवी अग्रवाल,सीएमओ आरके सिंह,हार्ट स्पेशलिटी डॉ०महेंद्र कुमार,निर्देशक मनोज शर्मा,नीरज, मृदुला वर्मा,स्वामी आत्मानंद जी महाराज,स्वामी आलोकानंद जी महाराज सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Check Also

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड देहरादून / राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *