Breaking News

आयुर्वेदिक क्लिनिक और मैडिसन स्टोर का उद्घाटन गुरुकुल के मुख्य अधिष्ठाता डॉ दीनानाथ शर्मा जी ने किया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार *आज देश की सबसे पुरानी आयुर्वेदिक औषधि की निर्माता कंपनी गुरुकुल कांगड़ी फार्मेसी ने सिंहद्वार स्थित फार्मेसी कार्यालय पर अपना आयुर्वेदिक क्लिनिक मैडिसन स्टोर का उद्घाटन किया

इस अवसर पर गुरुकुल कांगड़ी फार्मेसी के जनरल मैनेजर अनंत कृष्णा पिल्लई जी ने कहा कि आज देश और दुनिया में लोगों ने अपने दैनिक जीवन में आयुर्वेद का उपयोग कर रहे हैं स्वस्थ जीवन के लिए हमे आयुर्वेद को अपनाना ही चाहिए ताकि मानव शरीर स्वस्थ रहे इसी उद्देश्य को लेकर फार्मेसी के इस क्लिनिक में अनुभवी वैध की देख रेख में रोगी का उपचार किया जाएगा ताकि बिना किसी दुष्प्रभाव के लोगों को स्वास्थ लाभ मिले

आयुर्वेदिक क्लिनिक और मैडिसन स्टोर का उद्घाटन गुरुकुल के मुख्य अधिष्ठाता डॉ दीनानाथ शर्मा जी ने किया और कहा कि हरिद्वार समेत उत्तराखंड वासियों को इससे लाभ पहुंचेगा और एक स्वस्थ जीवन प्राप्त होगा

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट यूनियन अध्यक्ष अवनीश कुमार जितेंद्र पांडे सोनू चौधरी मोहन बहुगुणा सोनू कुमार मनोज चौहान सुनील शर्मा मनोज गिरी नितिन कुमार शिवेंद्र गहलोत दिनेश कुमार रवि पाल शुभम यादव समेत अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *