Breaking News

SDRF वाहिनी जॉलीग्रांट द्वारा अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

देहरादून / “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर आज SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए अमर जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा शहीद हुए पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को याद कर उन्हें शत्-शत् नमन किया गया तथा उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्रभक्ति को सलाम किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी, उपसेनानायक श्री शुभांक रतूड़ी, सहायक सेनानायक श्री शांतनु पराशर सहित सभी अधिकारी एवं जवानों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए गए तथा अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर देश की रक्षा एवं आंतरिक सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया।

Check Also

जिला जज नरेंद्र दत्त ने किया अभियान का आगाज, पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए छात्र-छात्राएं

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट के निर्देशों के क्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *