Breaking News

पुलिस चौकी तपोवन के पास खाई में गिरे व्यक्ति को एसडीआरएफ ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

थाना मुनिकीरेती / दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को समय लगभग 14:25 बजे, थाना मुनिकीरेती से सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस चौकी तपोवन से लगभग 300 मीटर आगे एक व्यक्ति खाई में गिर गया है, जिसे निकालने हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना पर एसडीआरएफ टीम तत्परता से घटनास्थल पर पहुँची। वहाँ पहुँचकर देखा गया कि एक व्यक्ति लगभग 10 मीटर ऊँची खड़ी चट्टान पर फँसा हुआ है। टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया गया तथा उक्त व्यक्ति को सफलतापूर्वक रोड हेड तक पहुँचाया गया।

उक्त व्यक्ति की पहचान राजीव रंजन पुत्र बैदनाथ, निवासी गुड़गांव, हरियाणा के रूप में हुई है, जो सकुशल है।

रेस्क्यू टीम विवरण :

ए.एस.आई. श्री विजेन्द्र कुड़ियाल

हे.का. रमेश उनियाल/ का. रविन्द्र नेगी

का. रमेश भट्ट /का. पंकज सिंह

पैरामेडिक्स अमित कुमार / एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस

Check Also

यूoपीo के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वैश्य समाज मे भारी रोष

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड मुजफ्फरनगर : श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *