Breaking News

गार्गी चेरिटेबल ट्रस्ट, हरिद्वार की ओर से एम्स ऋषिकेश को 10 स्ट्रेचर ट्रॉली दान स्वरूप की भेंट

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

एम्स ऋषिकेश /सामाजिक संस्था गार्गी चेरिटेबल ट्रस्ट, हरिद्वार की ओर से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश को 10 स्ट्रेचर ट्रॉली दान स्वरूप भेंट की गई। इससे अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों को सुविधा मिलेगी। शुक्रवार को एम्स,ऋषिकेश में आयोजित एक सुक्ष्म कार्यक्रम में हरिद्वार स्थित सामाजिक संस्था गार्गी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संस्थान की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रोफेसर( डॉ.) मीनू सिंह एवं चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्याश्री को 10 स्ट्रेचर ट्रॉलियां सौंपी गई।

संस्था द्वारा दानस्वरूप भेंट की गई स्ट्रेचर ट्रॉलियों से खासकर विभिन्न स्थानों से उपचार हेतु रेफरल होकर एम्स आने वाले गंभीर किस्म के मरीजों को जांच एवं इलाज के दौरान एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की सुविधा मिल सकेगी।

संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि एम्स में लगातार मरीजों के संख्या बढ़ती जा रही है, लिहाजा कईदफा अत्यधिक संख्या में गंभीर किस्म के मरीजों के पहुंचने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक लाने ले जाने के लिए संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए गए संसाधन भी कम पड़ने लगते हैं।

उन्होंने गार्गी चेरिटेबल ट्रस्ट का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि संस्था द्वारा मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल को स्ट्रेचर ट्रॉली भेंट करना सराहनीय कदम है। जिसका लाभ आने वाले समय में जरूरतमंदों को मिल सकेगा।

गौरतलब है कि गार्गी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गतवर्ष भी एम्स संस्थान को मरीजों की सुविधा के लिए 25 व्हील चेयर दान दी गई थी,जिसका लाभ उत्तराखंड ही नहीं विभिन्न प्रांतों से यहां इलाज हेतु आने वाले मरीजों को मिल रहा है।

इस अवसर पर उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रवि, डॉ. उदित चौहान पीपीएस विनीत कुमार के अलावा गार्गी ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश त्यागी सचिव अभिषेक त्यागी आदि मौजूद थे।

Check Also

यूoपीo के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वैश्य समाज मे भारी रोष

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड मुजफ्फरनगर : श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *