Breaking News

SDRF ने किया झील में डूबे युवक का शव सुरक्षित बरामद

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

उखीमठ / दिनांक 25/10/2025 को डीसीआर रुद्रप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि उखीमठ – मदमहेश्वर रोड पर गोंदार गांव से लगभग 2 किमी पहले एक झील में व्यक्ति डूब गया है।

सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट सोनप्रयाग से SI भगत सिंह कंडारी के नेतृत्व में टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने तत्परता और कुशलता से खोजबीन कर झील से डूबे हुए व्यक्ति का शव बरामद किया।

शव को SDRF और DDRF टीम की सहायता से स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित रूप से रोड हेड तक पहुँचाया गया।

मृतक की पहचान अजय कुमार, पुत्र राजेश कुमार, उम्र 21 वर्ष, निवासी लखनऊ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

Check Also

स्वतंत्रता सेनानी परिवार अपनी गरिमा को पहचानें- जितेन्द्र रघुवंशी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार  : स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वावधान तथा शिवडेल स्कूल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *