Breaking News

निगम क्षेत्र में बंदरों के आतंक पर लगाम लगाने के लिए नगर निगम हरिद्वार ने आरंभ किया बंदर पकड़ने का अभियान

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार/ नगर निगम हरिद्वार द्वारा आज से नगर क्षेत्र में बंदर पकड़ने का विशेष अभियान आरंभ किया गया है। विगत कई महीनों से विभिन्न वार्ड पार्षदों तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार यह शिकायत की जा रही थी कि बंदरों के बढ़ते उपद्रव से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नगर निगम की हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में इस विषय पर गंभीरता से चर्चा की गई, जिसके उपरांत एक आउटसोर्स एजेंसी का चयन करते हुए बंदर पकड़ने हेतु प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

अभियान के प्रथम दिन, दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को, निगम द्वारा नियुक्त फर्म की टीम ने कंनखल क्षेत्र से 12 बंदरों को सफलतापूर्वक पकड़ा, जिन्हें नियमों के अनुसार सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा जाएगा।

नगर निगम टीम ने बताया कि यह अभियान आगामी दिनों में नगर क्षेत्र के अन्य प्रभावित वार्डों में भी जारी रहेगा, ताकि आम नागरिकों को बंदरों के उत्पात से राहत मिल सके।

नगर निगम महापौर श्रीमती किरण जैसल ने कहा कि —

“निगम प्रशासन का उद्देश्य शहरवासियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करना है। बंदरों से होने वाली असुविधा को समाप्त करने के लिए यह अभियान सतत रूप से जारी रहेगा।”

वहीं उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने बताया कि —

“बंदर पकड़ने की यह प्रक्रिया पूरी तरह मानवीय और नियमानुसार की जा रही है। पकड़े गए सभी बंदरों को जंगलों में छोड़ा जाएगा। निगम की प्राथमिकता नागरिकों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण प्रदान करना है।”

Check Also

जिला जज नरेंद्र दत्त ने किया अभियान का आगाज, पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए छात्र-छात्राएं

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट के निर्देशों के क्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *