Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने जगदगुरु शंकराचार्य श्री राजराजेश्वरा जी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार /ऋषिकेश विधायक एवं उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने जगद गुरु शंकराचार्य श्री राजराजेश्वरा जी महाराज से आत्मीय मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि जगदगुरु श्री राजराजेश्वरा जी जैसे संत समाज के आध्यात्मिक मार्गदर्शक हैं, जिनके आशीर्वाद और विचार समाज में सद्भाव, संस्कार और सेवा की भावना को प्रेरित करते हैं।

डॉ. अग्रवाल ने शंकराचार्य जी के सान्निध्य में धर्म, संस्कृति और समाज कल्याण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की और प्रदेश की शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *