Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में लगभग 106 करोड़ से निर्माणाधीन बहुमंज़िला पार्किंग परियोजना का किया स्थलीय निरीक्षण 

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश / ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में लगभग 106 करोड़ से निर्माणाधीन बहुमंज़िला पार्किंग परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। यह महत्वाकांक्षी परियोजना 7 मंज़िला अत्याधुनिक पार्किंग सुविधा के साथ शीर्ष तल पर नगर निगम कार्यालय के निर्माण को शामिल करती है।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि मंत्री रहते हुए उनके द्वारा एम.डी.डी.ए. के अंतर्गत स्वीकृत यह योजना उनकी महत्वपूर्ण एवं स्वप्निल परियोजनाओं में से एक रही है, जो अब मूर्त रूप ले रही है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल शहर की पार्किंग समस्या का स्थायी समाधान प्रदान करेगी, बल्कि नगर निगम की कार्यप्रणाली को भी अधिक सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाएगी।

निरीक्षण के दौरान डॉ. अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता, गति और पारदर्शिता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद इस परियोजना को प्राथमिकता के साथ तेज गति दी जाएगी, जिससे यह शीघ्र ही जनता को समर्पित की जा सके।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह बहुमंज़िला पार्किंग ऋषिकेश के यातायात प्रबंधन और शहरी विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी।

इस मौके पर मेयर नगर निगम शम्भू पासवान सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट नगर निगम के अधिशासी अभियंता दिनेश उनियाल उपखण्ड अधिकारी विधुत अर्चित कुमार यूआईडीबी से निशित श्रीवास्तव एमडीडीए के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार सहायक अभियंता शशांक सक्सेना महालक्ष्मी कंस्ट्रक्शन के निदेशक राकेश शर्मा वैपकोस लिमिटेड के निदेशक मनजीत सिंह पंकज मैथानी महामंत्री नितिन सक्सेना पूर्व पार्षद शिव कुमार गौतम पार्षद अजय दास पार्षद आशु डंग जिला मंत्री सुमित पंवार पूर्व पार्षद सोनू पांडेय अखिलेश मित्तल विशाल शाही राम सिंह पंवार चंदू यादव सुजीत यादव फेरू जगवानी नंद किशोर जाटव प्रदीप कोहली राजेंद्र बिजलवान संजय कक्कड़ निवेदिता सरकार राधे जाटव आदि मौजूद थे

Check Also

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड देहरादून / राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *