Breaking News

कमल उलियान  जिला सह गौरक्षा प्रमुख बजरंग दल हरिद्वार ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय हरिद्वार/ जिले में बिक रहे चाइनीज़ (प्लास्टिक) माँझे पर रोक लगाने हेतु दिया प्रार्थना पत्र

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार / सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय हरिद्वार/ जिले में बिक रहे चाइनीज़ (प्लास्टिक) माँझे पर रोक लगाने हेतु प्रार्थना पत्र व इस चाइनीज़ माँझे के आने के स्रोत पर भी रोक लगाने हेतू दिया प्रार्थना पत्र!

प्रतिवर्ष पतंग बाजी में चाइनीज़ (प्लास्टिक) मांझा प्रयोग होने से काफी दुर्घटनाएं होती हैं, जिसमें काफी लोग अपनी जान भी गवाँ चुके हैं और घायलों की तो कोई गिनती ही नहीं है और सड़क पर चलते समय, वाहन चलाते समय इस चाइनीज़ (प्लास्टिक) मांझे का गर्दन में फंसने का भय लगातार बना रहता है।महोदय उक्त चाइनीज़ (प्लास्टिक) मांझे की बिक्री पर N.G.T ने पूर्णतया रोक लगा रखी है।और उत्तराखंड सरकार ने भी इस चाइनीज़ (प्लास्टिक) माँझे की बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है।

उत्तराखंड राज्य में यह चाइनीज़ (प्लास्टिक) मांझा बेचना अपराध हैं। और जिला प्रशासन भी इस चाइनीज़ प्लास्टिक माँझे को पकड़ने के संदर्भ में समय-समय पर छापेमारी करता रहता है!

महोदय विगत तीन -चार वर्षों से बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद इस चाइनीज़ (प्लास्टिक) माँझे के खिलाफ आवाज उठाते आ रहे हैं और इस पर रोक लगाने के लिए प्रशासन से आग्रह करते आ रहे हैं।

महोदय आपसे अनुरोध है कि इस चाइनीज़ (प्लास्टिक) माँझे की बिक्री पर तत्काल रोक लगाए और इसकी बिक्री के स्रोत का पता लगाकर उन लोगों पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई करें। और किसी भी क्षेत्र में इस चाइनीज़ (प्लास्टिक) माँझे के कारण दुर्घटना होने पर उसे क्षेत्र के जिम्मेदार विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

उक्त चाइनीज़ मांझा पार्सल सिस्टम से बुक होकर रेल द्वारा, बस परिवहन द्वारा व ट्रांसपोर्ट द्वारा आता है!

उक्त रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व ट्रांसपोर्टर पर चाइनीज़ मांझा पकड़ा जाता है उक्त विभागों के संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करें!

महोदय आपसे एक विशेष अनुरोध है की आम जनता को भी चाइनीज़ माँझे को पकड़वाने के लिए जागरूक करे व प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझा बेचने वाले को सजा व पकड़वाने वाले को इनाम देने की घोषणा करे

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *