फायर स्टेशन मायापुर हरिद्वार द्वारा माउंटेन वैली स्प्रिंगस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बहादराबाद हरिद्वार में कर्मचारियों को अग्निसुरक्षा एवं बचाव के उपायों से जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
www.shrimannews.in
November 18, 2025
कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड
फायर स्टेशन मायापुर हरिद्वार/ अग्निशमन अधिकारी महोदय हरिद्वार श्री बीरबल सिंह एवं फायर सर्विस चालक सुरेन्द्र रावत द्वारा माउंटेन वैली स्प्रिंगस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बहादराबाद हरिद्वार में कर्मचारियों को अग्निसुरक्षा एवं बचाव के उपायों से अवगत कराया।
परिसर में लगे प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों जैसे फायर एक्टिंग्यूशर व हाइड्रेंट के संचालन की जानकारी प्रदान की एवं प्रयोग करने का प्रशिक्षण भी दिया साथ ही किचन में प्रयोग होने वाले LPG गैस सिलेंडर में लगने वाली आग को काबू में करने के उपायों से भी सबको अवगत कराया साथ ही शॉर्ट सर्किट से होने वाली अग्निदुर्घटना से बचाव और सुरक्षित रहने के कई जरूरी उपाय बताए।