Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने मालवीय नगर में आयोजित आधार कार्ड शिविर का विधिवत किया शुभारम्भ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश / ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज दुर्गा मंदिर, मालवीय नगर में आयोजित आधार कार्ड शिविर का विधिवत शुभारम्भ किया।

इस शिविर के माध्यम से क्षेत्रवासियों को नए आधार कार्ड बनाने, तथा पूर्व में बने आधार कार्ड में मौजूद त्रुटियों को सुधारने, मोबाइल नंबर अपडेट करने एवं अन्य आवश्यक अपडेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर के उद्घाटन अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि आधार कार्ड आज प्रत्येक नागरिक के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को आधार से संबंधित सभी सेवाएँ एक ही स्थान पर, सरल और सुगम रूप से उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठाएंगे।

इस अवसर पर सुरेंद्र प्रताप सिंह सुमन मंडल अध्यक्ष वीरभद्र,राजेश कोठियाल पार्षद,अरविंद चौधरी पूर्व मंडल अध्यक्ष,पिंकी धस्माना,सुमन रावत,पूनम डोभाल,पूजा गौड़,विवेक चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *