Breaking News

विधायक इंजी रवि बहादुर ने 20 सालों से पड़ी खराब व बदहाल सड़कों का किया 1 करोड़ 6 लाख की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ज्वालापुर विधानसभा / ज्वालापुर विधानसभा के ग्राम ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर में राज्य योजना से 1 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत से आंतरिक सड़कों का 1 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य का उद्धघाटन किया विधायक इंजी रवि बहादुर ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्रथमिकता में हैं ज्वालापुर विधायक इंजी रवि बहादुर ने विधानसभा के ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर में आन्तरिक मार्ग का फीता काटकर उद्घाटन किया

इस दौरान विधायक इंजी रवि बहादुर ने बताया कि 1 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत से मुख्य मार्ग व आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्रथमिकता क्षेत्र का विकास कराना हैं। उन्होंने कहा कि वह सदा क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित है और आम जनता की समस्याओं के समाधान करने के लिए तत्पर है विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों के सभी मार्गो को दुरस्त कराया जाएगा।

इस मौक़े पर प्रधान वसीम ,तनवीर कुरैशी , असलम, राव आफाक, हाजी खुर्शीद मालिक,लियाकत सलमानी, इंतजार शाह,दिलशाद प्रधान,नसीम मालिक, साजिद अब्बासी, इलयास मालिक, बाली, खुर्शीद मेम्बर, अनूप,कुलदीप राजबीर पंवार महरूफ सलमानी सागर बेनीवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *