Breaking News

श्री हरि कृपा फाउंडेशन द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का 24 नवम्बर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार / श्री हरि कृपा फाउंडेशन के तत्वाधान में 24 नवम्बर से प्रेमनगर आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचिका देवी भवानी अपने मुखारविंद से श्रद्धालु भक्तों को कथा का श्रवण कराएंगी।

पत्रकार वार्ता के दौरान श्री हरि कृपा फाउंडेशन के संस्थापक हरि कृष्ण महाराज ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण और मनन से जीवन भवसागर से पार हो जाता है। कथा के प्रभाव से परिवार में सुख समृद्धि का आगमन होता है। दुखों से मुक्ति मिलती है। पितरों को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है। हरि कृष्ण महाराज ने बताया कि कथा के माध्यम से भारत नेपाल की संस्कृति, आपसी समन्वय एवं भाईचारे का संदेश भी प्रसारित होगा। जिससे भारत नेपाल के रिश्तों को मजबूती मिलेगी।

कथा वाचिका देवी भवानी ने कहा कि युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन जरूरी है। संस्कृति एवं धार्मिक क्रियाकलापों की जानकारी युवा पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से विचारों में परिवर्तन होता है। मन, मस्तिष्क की शुद्धि होती है। सद्विचारों का उदय होने से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने बताया कि नेपाल एवं देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु भक्त कथा का श्रवण करेंगे।

समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने बताया कि कथा का शुभारंभ 24 नवम्बर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा।

Check Also

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड देहरादून :  त्योहारों और आम दिनों में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *