Breaking News

बाबा गरीब शाह का 25-वां सालाना उर्स मनाया गया अकीदत के साथ,महफिल-ए-समा के साथ की गई देश की सलामती की दुआएं

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

रुड़की।पिरान कलियर शरीफ स्थित प्रसिद्ध सूफी संत बाबा गरीब शाह का 25-वां सालाना उर्स दरगाह बाबा साहब में बड़ी अकीदत के साथ मनाया गया,जिसमें सभी धर्मों के अकीदतमन्द लोग शामिल हुए।प्रातः फातिहा खानी,लंगर,नियाज और तिलावत-ए-कलामे पाक,महफिल-ए-समा के साथ देश की सलामती के लिए दुआएं की गई।

हरिद्वार लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी रहे कांग्रेस नेता विरेंद्र सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।इस दौरान उन्होंने सद्भावना सभा में बोलते हुए कहा कि सूफी संतों ने सदैव आपसी प्रेम,सौहार्द,भाईचारे का संदेश दिया,जिनमें बाबा गरीब शाह का योगदान भी अहम है।उन्होंने कहा कि बाबा साहिब ने अपना समस्त जीवन मानवता और शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित किया।

उन्होंने एकता का जो पैगिम दिया वह आज हम सबके लिए आदर्श है,वहीं बाबा गरीब शाह दरगाह के गद्दीनशीन प्रबधक रमजान बाबा ने मुख्य अतिथि विरेंद्र सिंह रावत व अन्य अतिथियों की दस्तार बन्दी की और उनको दरगाह का तबर्रुक पेश किया।

इस मौके पर राव हामिद अली,हाफिज इनाम,राव गुलाम फरीद,अब्दुल रहमान,मोईन अली,हिफाजत अली आदि मौजूद रहे।

Check Also

जिला जज नरेंद्र दत्त ने किया अभियान का आगाज, पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए छात्र-छात्राएं

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट के निर्देशों के क्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *