Breaking News

पी0आर0डी0 स्वयंसेवकों को अब मिलेगा ₹2500 वर्दी भत्ता : रेखा आर्या

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

देहरादून/ प्रान्तीय रक्षक एवं विकास दल (पीआरडी) स्वयंसेवकों के लिए वर्दी भत्ते में वृद्धि की गयी है। अब वर्दी भत्ते के लिए हर 2 साल में ₹1500 के बजाय ₹2500 दिए जाएंगे। सर्दी और गर्मी के अलग-अलग यूनिफॉर्म सेट भी तय कर दिए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पीआरडी स्वयंसेवकों के हित के लिए लगातार काम कर रही है। वर्दी भत्ते में यह वृद्धि उनके समर्पण और सेवा को सम्मान देने का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा समेत विभिन्न अवसरों पर पीआरडी स्वयंसेवकों ने शानदार काम किया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पिछले दिनों उन्होंने पीआरडी जवानों के वर्दी भत्ते को बढ़ाने के निर्देश दिए थे।

यह वर्दी भत्ता 42 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण के बाद तथा प्रत्येक दो वर्ष बाद दिया जाएगा, जिसमें सामान्य वर्दी के विभिन्न आइटम और गर्म वर्दी के लिए अंगोरा कमीज-पैंट, ऊनी जर्सी और फर वाली जैकेट शामिल हैं। यह सुविधा सिर्फ शांति-सुरक्षा कार्यों में तैनात स्वयंसेवकों को जिला युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारियों की संस्तुति पर मिलेगी।

Check Also

जिला जज नरेंद्र दत्त ने किया अभियान का आगाज, पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए छात्र-छात्राएं

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट के निर्देशों के क्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *