Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने नव-निर्मित इंटरलॉक टाइल सड़क का विधिवत किया लोकार्पण

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश / ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने रेलवे रोड पर नव-निर्मित इंटरलॉक टाइल सड़क का विधिवत लोकार्पण किया। लंबे समय से सड़क की जर्जर स्थिति एवं क्षेत्रवासियों को हो रही कठिनाइयों को देखते हुए 30 लाख रुपये की लागत से विधायक निधि के अंतर्गत इस सड़क का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया था, जिसे लोक निर्माण विभाग द्वारा गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किया गया।

लोकार्पण अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि रेलवे रोड शहर का अत्यंत व्यस्त और प्रमुख मार्ग है, जहाँ प्रतिदिन भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, विद्यार्थी, वाहन चालकों और दुकानदारों का आवागमन रहता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण लंबे समय से क्षेत्रवासियों को जाम, धूल, गड्ढों तथा दुर्घटना की संभावनाओं का सामना करना पड़ रहा था। नई इंटरलॉक टाइल सड़क बनने से अब लोगों को सुगम, सुरक्षित और निर्बाध यातायात का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड और मुख्य मार्गों के विकास के लिए वे निरंतर कार्य कर रहे हैं और भविष्य में भी जनता की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की टीम को समयबद्ध और मानक गुणवत्ता के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के लिए धन्यवाद दिया।

विधायक के साथ स्थानीय व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित नागरिकों ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख आवश्यकता थी, जिसके पूरा होने से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण व लोकार्पण के लिए विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष मनोज ध्यानी महामंत्री दीपक बिष्ट नितिन सक्सेना शिव कुमार गौतम राजेंदर बिजलवान  राजू नरसिम्हा  जगवार सिंह संजीव पाल गंभीर राणा प्रदीप धसमाना रूचि जैन सुधा अशवाल दुर्गा जिंदल कनिष्ट अभियंता लोकनिर्माण विभाग संजय सेमवाल आदि मौजूद थे

Check Also

महा योग ध्यान कुंभ में गौरंग दास प्रभु ने दिया मानसिक शांति का संदेश, शरद पूर्णिमा ध्यान के मंच से अंतरदर्शन रिट्रीट 2027 की तिथियां घोषित

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश : महा योग ध्यान कुंभ 9.0 के चौथे दिन इस्कॉन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *