Breaking News

सांसद खेल महोत्सव 2025 के निमित्त विधानसभा रानीपुर के DPS में विभिन्न खेलों का हुआआयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार/ सांसद खेल महोत्सव 2025 के निमित्त विधानसभा रानीपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में विभिन्न खेलों वॉलीबॉल कबड्डी एथलेटिक्स पिट्ठू चम्मच दौड़ जैसे खेलों का आयोजन किया गया। लगभग 250 से अधिक बालक बालिकाओं ने इन खेलों में प्रतिभाग किया।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा रानीपुर विधायक आदेश चौहान शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा पूर्व राज्य मंत्री विमल कुमार प्रधानाचार्य अनुपम जग्गा सहित जनप्रतिनिधियो ने शामिल होकर बालक बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार वितरण कर उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि खेलों का महत्व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, अनुशासन, टीम वर्क और जीवन कौशल के विकास में है।

खेल हमें स्वस्थ रखते हैं, तनाव कम करते हैं आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाते हैं। यह सहयोग, अनुशासन और हार-जीत को स्वीकार करने जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल भी सिखाते हैं।

शारीरिक रूप से ये हृदय और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और फिटनेस बढ़ाते हैं। मानसिक रूप से, खेल तनाव कम करते हैं, एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। सामाजिक रूप से, ये टीम वर्क, अनुशासन और नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल भी सिखाते हैं।

फाइनल टीमें 22दिसम्बर से 24 दिसंबर को होने वाली फाइनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी फाइनल प्रतियोगिताएं स्टेडियम रोशनाबाद में संपन्न होगी।

इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल परमिंदर सिंह हीरा सिंह बिष्ट संजीव चौधरी लव शर्मा रितु ठाकुर पंकज कुमार मनोज सिंह बिंदर पाल लज्जाराम अंशुल शर्मा सूबे सिंह,मनोज कुमार, अरविन्द कुशवाह,पंकज बागड़ी, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।

Check Also

महा योग ध्यान कुंभ में गौरंग दास प्रभु ने दिया मानसिक शांति का संदेश, शरद पूर्णिमा ध्यान के मंच से अंतरदर्शन रिट्रीट 2027 की तिथियां घोषित

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश : महा योग ध्यान कुंभ 9.0 के चौथे दिन इस्कॉन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *