Breaking News

ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल से ग्राम सभा हरिपुर कला की पूर्व ग्राम प्रधान श्रीमती गीतांजलि ज़ख्मोला के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों एवं नई सीवर लाइन से संबंधित ज्ञापन किया प्रेषित

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश / ग्राम सभा हरिपुर कला के जन प्रतिनिधि एवं नागरिक गणों ने अपने क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान विधायक आदरणीय प्रेमचंद अग्रवाल जी से भेंट करी ग्राम सभा हरिपुर कला की पूर्व ग्राम प्रधान श्रीमती गीतांजलि ज़ख्मोला के नेतृत्व में हरिपुर कला का एक प्रतिनिधि मंडल ने माननीय विधायक जी को क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों एवं नई सीवर लाइन से संबंधित ज्ञापन प्रेषित किया

ज्ञापन में गांव की मुख्य संपर्क मार्ग की क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्निर्माण करने का आग्रह किया मुख्य संपर्क मार्ग जो की पूर्णता क्षतिग्रस्त हो रखे हैं उनको जल्द से जल्द पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा शीघ्र निर्माण करने का आग्रह किया गया साथ में मुख्य संपर्क मार्गो मैं सीवर लाइन का कार्य नहीं हो पा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि जो सीवर लाइन पुरानी पड़ी हुई है वह पूर्णता क्षतिग्रस्त है और उसमें नई सीवर लाइन को जोड़ना संभव नहीं हो पाएगा

पूर्व प्रधान गीतांजलि ज़ख्मोला ने कहा कि मुख्य संपर्क मार्ग में नई सीवर लाइन का डालना अति आवश्यक है इन सभी जन समस्याओं को लेकर ग्रामीण जन पूर्व प्रधान जी के नेतृत्व में विधायक जी से मिले जिसमें ग्रामीण जनों को आस्वस्थ करते हुए स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल जी ने इन सभी समस्याओं का मौके पर निरीक्षण कर इन सभी समस्याओं का निस्तारण और निवारण किया जाएगा सभी ग्रामीण जनों ने विधायक जी का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया

विद्यायक प्रेम चन्द अग्रवाल ने हरिपुर कला की जनता को बताया की हरीपुर कला मे लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 2.85 करोड़ से 4.75 किलोमीटर की सडक की वित्तीय स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान कि जा चुकी हे  जल्दी ही टेंडर प्रकिया को प्रगति मे लाकर सडक का निर्माण गुणवत्ता किया जायेगा

प्रतिनिधि मंडल में और प्रधान श्रीमती गीतांजलि ज़ख्मोला पूर्व प्राचार्य आचार्य कांता प्रसाद बडोला जी, सचिव भारत माता मंदिर समन्वय सेवा ट्रस्ट श्रीमान आईडी शास्त्री भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज ज़ख्मोला, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज पाल मधुर शर्मा उप प्रधान मनोज शर्मा वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी राजेश लखेड़ा ग्राम पंचायत सदस्य मुकेश कंडवाल सूरज तिवारी संदीप बिष्ट आदि लोग उपस्थित थे

Check Also

ऋषिकेश नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त श्री विजय नाथ शुक्ला ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश : ऋषिकेश नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त श्री विजय नाथ शुक्ला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *