Breaking News

छिद्दरवाला से जनप्रतिनिधियों का शिष्ट मंडल ने क्षेत्र में लगभग 84 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत 1.35 किलोमीटर लंबाई की सड़कों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने पर ऋषिकेश विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल काआभार किया व्यक्त

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश  / ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत छिद्दरवाला से जनप्रतिनिधियों का एक शिष्ट मंडल आज पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री भगवान सिंह पोखरियाल जी के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के आवास पर पहुँचा।

इस अवसर पर छिद्दरवाला क्षेत्र में लगभग 84 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत 1.35 किलोमीटर लंबाई की सड़कों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने पर आभार व्यक्त किया गया।

शिष्ट मंडल में शामिल पूर्व ग्राम प्रधान श्री सोबन सिंह कैंतुरा ने कहा कि डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के कार्यकाल में क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है और जनता को विकास कार्यों का सीधा लाभ मिला है। वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता राणा ने कहा कि डॉ. अग्रवाल के नेतृत्व में क्षेत्र में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की कभी कमी नहीं रही।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे भी विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास की गति को और तेज किया जाएगा।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने की है और इसी उद्देश्य से क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।

इस अवसर पर भगवान सिंह पोखरियाल,सोबन सिंह कैंतुरा,मोहर सिंह असवाल, अनीता राणा, पूर्व उप प्रधान हरीश पैन्यूली, राज बहुगुणा, वंश बिष्ट,प्रिंस बगियाल आदि उपस्थित रहे

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा के अमृत से गुंजायमान होगी धर्मनगरी हरिद्वार, 22 से 28 जुलाई तक श्री कमल दास कुटिया ट्रस्ट में सात दिवसीय ज्ञान यज्ञ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार / धर्मनगरी हरिद्वार स्थित श्री कमल दास कुटिया ट्रस्ट (रजि.), …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *