Breaking News

संगठन ने दिया महिला शक्ति को सम्मान-डा.विशाल गर्ग

कमल अग्रवाल(हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार/ प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से संबद्ध जाहन्वी व्यापार मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा मंगलवार को की गयी। शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में निशा गुप्ता अध्यक्ष, विशाल अग्रवाल महामंत्री, पंकज सिंघल कोषाध्यक्ष, कुलदीप अरोड़ा व प्रदीप अग्रवाल उपाध्यक्ष, सचिन, छोटेलाल अग्रवाल, घनश्याम सक्सेना, राजेश बिष्ट व विशाम शर्मा सचिव, पारुल भाकुनी व दया ठाकुर को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने नवगठित कार्यकारिणी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने महिला शक्ति को सम्मान देने का काम किया है। हरिद्वार के इतिहास में पहली बार किसी महिला को व्यापार मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के साथ कार्यकारिणी में महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि सभी पदाधिकारी एकजुट होकर व्यापारी हितों के लिए काम करें। व्यापारी भी संगठन और एक दूसरे का सहयोग करें। एकजुटता से ही संगठन आगे बढ़ता है।

शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाएं। प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार के प्रति सचेत हो जाएं। अपने हितों को ध्यान में रखें। ऑनलाइन खरीदारी से परहेज करें। अन्य ग्राहकों को भी समझने का प्रयास अवश्य करें।

नवनियुक्त अध्यक्ष निशा गुप्ता एवं महामंत्री विशाल अग्रवाल ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए सभी को साथ लेकर व्यापरियों की समाधान के लिए कार्य करेंगे।

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा के अमृत से गुंजायमान होगी धर्मनगरी हरिद्वार, 22 से 28 जुलाई तक श्री कमल दास कुटिया ट्रस्ट में सात दिवसीय ज्ञान यज्ञ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार / धर्मनगरी हरिद्वार स्थित श्री कमल दास कुटिया ट्रस्ट (रजि.), …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *