Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कैम्प कार्यालय में प्रतिदिन की भांति क्षेत्रवासियों की जन समस्याएं सुनीं और किया निस्तारण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश / ऋषिकेश विधायक एवं उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कैम्प कार्यालय ऋषिकेश में प्रतिदिन की भांति क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को लेकर कैम्प कार्यालय पहुंचे।

जनसुनवाई के दौरान डॉ. अग्रवाल ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

डॉ. अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाएगा, ताकि आम जन को राहत मिल सके।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *