Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पंजाब एंड सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश / ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल आज पंजाब एंड सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिवार द्वारा पारंपरिक रूप से किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन एवं आत्मविश्वास की डॉ. अग्रवाल ने सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षणिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु विधायक निधि से विद्यालय को 100 कुर्सी–मेज उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सशक्त, समृद्ध और संस्कारवान समाज की मजबूत नींव है तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. अग्रवाल ने विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर श्री बृजेश शर्मा जी (प्रबंधक पंजाब सिंध क्षेत्र विद्यालय) श्री राजेंद्र पांडे (पूर्व प्रधानाचार्य विद्या मंदिर आवास विकास) श्री विनोद भाई (प्रबंधक पंजाब सिंध धर्मशाला) श्रीमती माधवी गुप्ता (पार्षद) श्रीमती अनीता कोहली श्रीमती गीता शर्मा श्री विनोद सिंह बिष्ट सुमित पवार (जिला महामंत्री भाजपा) श्री रूपेश गुप्ता,श्री ललित किशोर शर्मा, श्री रविंद्र बहुगुणा,श्री पंकज अग्रवाल, श्री मनोज कुमार आदि मौजूद रहे

Check Also

छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश : छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *