ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णानन्द महाराज महामंडलेश्वर ब्रह्मलीन शंकरानन्द महाराज ज्ञान का सागर थे महंत स्वामी विवेकानन्द महाराज
www.shrimannews.in
December 19, 2025
कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड
हरिद्वार ( ठाकुर मनोजानंद)भूपतवाला स्थित श्री आनंद आश्रम दक्षिण भाग भूपतवाला हरिद्वार में प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान स्वामी कृष्णानन्द महाराज ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी शंकरानन्द महाराज का भावपूर्ण सिमरन करते हुए एक विशाल संत समागम आयोजित किया गया जिसमें अनेकों अखाड़े तथा आश्रमो से आये संत महापुरुषों ने ज्ञान की सरिता का प्रवाह कर भक्तों को ज्ञान की सरिता में गोते लगवाये महंत स्वामी विवेकानन्द महाराज ने कहा गुरु ज्ञान की वह निधि है जो मनुष्य जीवन का मार्गदर्शन करते हुए उसे हरि की शरणागत कर उसके मानव जीवन को सार्थक कर देते हैं भक्तों के जीवन का उद्धार कर उनका मानव जीवन धन्य तथा सार्थक कर देते हैं
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद महाराज महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद महाराज महामंडलेश्वर राम मुनि महाराज स्वामी कृष्ण देव महाराज स्वामी केशवानंद महाराज स्वामी नरेशा नंद महाराज श्री महंत रघुवीर दास महाराज श्री महंत जगजीत सिंह महाराज श्री महंत मोहन सिंह महाराज पंजाबी बाबा सहित भारी संख्या में संत महंत महामंडलेश्वर उपस्थित थे सभी ने स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डालकर भक्तों का मार्गदर्शन किया इस अवसर पर एक विशाल संत भंडारे का आयोजन किया गया