फायर स्टेशन मायापुर हरिद्वार द्वारा भुपतवाला में स्थित होटल गंगा सेरेनीटी में आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल दो फायर यूनिट घटनास्थल पहुची और आग पर काबू पाया
www.shrimannews.in
December 19, 2025
कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड
फायर स्टेशन मायापुर हरिद्वार / दिनांक 19-12-2025 को रात्री 10:40 बजे सत्यम विहार कॉलोनी, भुपतवाला में स्थित होटल गंगा सेरेनीटी में आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल दो फायर यूनिट घटनास्थल पहुची। आग होटल के छत पर स्थित अस्थायी किचन में लगी थी जो तेजी से फैल रही थी।
फायर यूनिट ने काफी अथक प्रयास कर सावधानीपूर्वक कार्य कर किचन में रखे तीन गैस सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाला व घंटों के प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह से काबु पाया। आग से किचन में रखे सामान को क्षति पहुंची व कोई जनहानि नहीं हुई।
*फायर यूनिट विवरण*
LFM कुँवर सिंह राणा
LFM जयवीर सिंह
DVR राहुल शर्मा
DVR प्रवीण राणा
FM मदन लाल
FW डेज़ी सिंह
FW दीपाली वर्मा