Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने राजकीय इंटर कॉलेज, खदरी खड़कमाफ में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किया प्रतिभाग

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश / ऋषिकेश विधायक एवं उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज, खदरी खड़कमाफ में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में पहुंचने पर विद्यालय परिवार द्वारा डॉ. अग्रवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की उन्होंने सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

डॉ. अग्रवाल ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने आगामी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर एकाग्रता के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर लैब अक्वेपमेंट के लिए विधायक निधि से 5 लाख रूपये की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान रणवीर सिंह पुंडीर (प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज खदरी ),स्वरूप सिंह पुंडीर (पूर्व प्रधान), महावीर उपाध्याय,राम रतन रतूड़ी,मोहन सिंह रावत, पंकज डोभाल, धीरेंद्र रावत, अनिल चौहान,अशोक राणा, (पंचायत सदस्य) रजनी डोभाल (क्षेत्र पंचायत सदस्य) सुनीता रावत (पूर्व प्रधान) बृजमोहन कंडवाल, द्वारिका प्रसाद बलोदी, तजवीर सिंह पडियार, विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Check Also

छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश : छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *