Breaking News

गुरु का मार्गदर्शन मनुष्य के भाग्य का उदय कर देता है और धर्म-कर्म उसके जीवन को सार्थक कर देता है : महंत राजकुमार दास महाराज

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार ( ठाकुर मनोजानंद)/ भूपतवाला स्थित प्रसिद्ध श्री अयोध्या धाम आश्रम में विशाल संत भंडारे का आयोजन प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान श्री श्री गंगेश्वरानन्द दास जी महाराज के पतित पावन सानिध्य में संपन्न हुआ इस अवसर पर बोलते हुए महंत राजकुमार दास महाराज ने कहा गुरुजनों का मार्गदर्शन मनुष्य के भाग्य का उदय कर देता है और धर्म कर्म उसके मानव जीवन को सार्थक कर देता है सतगुरु के पावन वचन मनुष्य जीवन को कल्याण की और ले जाने वाली पावन निधि है जो गुरु के बताये मार्ग पर चलता है उसका यह मानव जीवन धन्य हो जाता है और लोक एवं परलोक दोनों सुधर जाते हैं इस अवसर पर महामंडलेश्वर दुर्गादास महाराजश्री अरुण जी श्री संदेशानन्द महाराज स्वामी गणेश दास महाराज आचार्य अरुण शुक्ला श्री घनश्याम जी श्री हितेश दास श्री अखिलेश नौटियाल कोतवाल कमल मुनि महाराज कोतवाल धर्मदास महाराज कोतवाल श्याम गिरी महाराज कोतवाल रामदास महाराजसहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *