Breaking News

नगर निगम वार्ड 60 हरिलोक के स्थानीय पार्षद द्वारा रोके गए सड़क की मरम्मत के कार्य पर स्थानीय निवासियों ने अपना विरोध किया प्रकट

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार / हरिद्वार-हरिलोक वार्ड 60 की सराय बाईपास की रोड का कार्य सिचाई विभाग द्वारा किया जा रहा था जिसे स्थानीय पार्षद ने मोके पर पहुँच कर रुकवा दिया, पार्षद ने ख़राब गुणवत्ता का हवाला देते हुए कार्य रुकवा दिया

पार्षद के कार्य से नाराज स्थानीय नागरिकों आज सराय बाईपास की रोड पर इकट्ठा होकर सभी ने अपना पार्षद के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस रोड पर काफी कालोनियां पड़ती है  हरीलोक,संदेश विहार दक्ष एन्क्लेव और राजलोक कॉलोनी इस रोड के रुक जाने के कारण गाड़ियों का आना जाना बंद हो गया है और केवल सराय रोड पर सभी वाहनों का चलने से रोड पर जाम लगा हुआ है जिससे कॉलोनी वासियों को बहुत दिक्कत हो रही है, नागरिकों ने बताया काफ़ी समय से सडक पर गड्ढों की समस्या थी जिससे आए दिन घटनाएं, दुर्घटना होती रहती थी कॉलोनी वालों ने स्थानीय विधायक से मिलकर सडक की समस्या से अवगत कराया विधायक के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने तत्काल वर्क आर्डर पर गड्ढों की पैच वर्क का कार्य शुरू करवाया था जिसे जाकर स्थानीय पार्षद ने रुकवा दिया था 03 दिन से इस काम को रुके रहने से आने-जाने में बहुत समस्या हो रही है उसी को देखते हुए स्थानीय कॉलोनी वासियों ने आज रुकी हुई रोड के कार्य पर जाकर अपना विरोध स्थानीय पार्षद के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर व्यक्त किया।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *