Breaking News

कनखल बड़े हनुमान जी के मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बही ज्ञान की सरिता

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार ( ठाकुर मनोजानंद) बैरागी कैंप स्थित बड़े हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर महंत प्रदीप गोस्वामी जी ने कहाश्री हनुमान जी हम सभी की पुकार सुनने वाले सभी के संकट हरने वाले अद्भुत देवता हैं। वे भगवान श्रीराम के परम भक्त, अतुल बल के धनी और सच्चे सेवक माने जाते हैं। हनुमान जी को पवनपुत्र, अंजनी नंदन, महाबली और संकटमोचन भी कहा जाता है। और जो भी उन्हें संकट में पुकारता है वह उसके संकट हर लेते हैं भूत पिचास भी उनका नाम सुनते ही भाग जाते हैं भगवान श्री राम उनकी आराधना से प्रसन्न होकर भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करते हैं

इस अवसर पर बोलते हुए महंत प्रभाकर मंजूनाथ महाराज ने कहाहनुमान जी का जीवन भक्ति, साहस, शक्ति और सेवा का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भगवान श्रीराम की सेवा में समर्पित कर दिया। रामायण में हनुमान जी के चरित्र से हमें सिखने को मिलता है कि सच्ची भक्ति में अहंकार का कोई स्थान नहीं होता।हनुमान जी की सबसे बड़ी विशेषता उनकी अटूट भक्ति है। जब भगवान राम ने उनसे पूछा कि वे उन्हें कैसे देखते हैं, तो हनुमान जी ने कहा—

“देह बुद्धि से मैं आपका दास हूँ, आत्मा से मैं आप ही हूँ।”

यह वाक्य उनकी महान भक्ति को दर्शाता है।हनुमान जी अपार शक्ति के स्वामी थे। उन्होंने एक ही छलांग में समुद्र पार कर लंका पहुँचकर माता सीता का पता लगाया। लंका दहन, संजीवनी बूटी लाना और युद्ध में राक्षसों का संहार करना—ये सभी उनके पराक्रम के उदाहरण हैं। श्री भानु पांडे ने कहाहनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है क्योंकि वे अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर करते हैं। जो व्यक्ति सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करता है, उसके जीवन से भय, रोग और बाधाएँ दूर हो जाती हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करने से मन को शांति और आत्मबल मिलता है।

आज के समय में भी हनुमान जी हमें शक्ति, आत्मविश्वास, अनुशासन और भक्ति का मार्ग दिखाते हैं। वे हमें सिखाते हैं कि निस्वार्थ सेवा और सच्ची श्रद्धा से जीवन सफल बनाया जा सकता है।हनुमान जी केवल एक देवता नहीं, बल्कि आदर्श जीवन के प्रतीक हैं। उनकी महिमा अनंत है और उनका नाम स्मरण मात्र से ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इस अवसर पर श्री अखिलेश नौटियाल भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री विशाल गर्ग श्री भानु पांडे श्री विपिन महंत प्रदीप गोस्वामी महंत प्रभाकर मंजूनाथ स्वामी रवि गिरि महाराज शिल्पी ग्रोवर दिवाकर वर्मा श्री बख्शीश चौहान देवभूमि भैरव सेना संगठन सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे सभी ने संकट मोचन कृपा निधान बड़े हनुमान जी के दर्शन कर तथा आराधना कर पुनीत आनंद की प्राप्ति की तथा आयोजित विशाल संत भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य तथा कृतार्थ किया

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *