नैनीताल बैंक की हरिद्वार नव निर्मित शाखा का हुआ शुभारंभ
www.shrimannews.in
December 20, 2025
कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड
हरिद्वार भूपतवाला ( ठाकुर मनोजानंद)नैनीताल बैंक की नवनिर्मित हरिद्वार शाखा का सुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुशील कुमार लाल ने भूपतवाला हरिद्वार स्थित नवसुसज्जित परिसर में दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। तथा उन्होंने कहा बैंक आम जनमानस की छोटी-छोटी बचत तथा निधियां को संजोकर उनके वक्त जरूरत पर काम आने हेत उनकी बचत को एक बड़ी धनराशि के रूप में संग्रहित कर उनके भविष्य की निधि एकत्रित करने में मदद करता है साथ ही उन्हें छोटे बड़े लोन देकर उन्हें रोजगार हेतु प्रेरित करता है इस अवसर पर आयोजित एक सादे समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, प्रमुख ग्राहकों एवं अन्य उपस्थित आगंतुकों को संबोधित करते हुए श्री सुशील कुमार जी ने बैंक की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी ।
इस अवसर पर मुख्य परिचालन अधिकारी डॉ. दीपक पंत, क्षेत्रीय प्रबंधक देहरादून मुकुल सनवाल संदीप मेहता अमित घिल्डियाल शाखा प्रबंधक एवं अन्य गणमान्य नागरिक ग्राहक एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।