Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख एवं किसान संघ के सम्पर्क अधिकारी श्री रामलाल जी के जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम किया आयोजित

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश / पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित अपने कैंप कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख एवं किसान संघ के सम्पर्क अधिकारी श्री रामलाल जी के जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि “पौधरोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। श्री रामलाल जी का जीवन संगठन, राष्ट्रसेवा और अनुशासन का प्रतीक रहा है, और उनके जन्मदिन पर पौधरोपण कर हम उनके विचारों को आत्मसात करने का प्रयास कर रहे हैं।”

विधायक जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियानों से प्रेरणा लेते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति संरक्षण की दिशा में आगे आना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करें।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी श्री रामलाल जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सामाजिक सहभागिता पर भी चर्चा की गई।

पौधरोपण कार्यक्रम में भाजपा के मण्डल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, पूर्व पार्षद शिव कुमार गौतम ,पार्षद विनोद नाथ विवेक चतुर्वेदी पूर्व प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीता राणा  शमा पंवार मनोज जैन जितेंदर पाल, हर्ष पाल विवेक शर्मा ,पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

महापौर किरण जैसल की गरिमामयी उपस्थिति में संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट ने किया चतुर्थ मेहंदी महोत्सव का आयोजन

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार : संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की ओर से मंगलवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *