Breaking News

प्रेस क्लब रुड़की समिति रजिस्टर्ड के वार्षिक चुनाव होंगे आगामी 28 दिसंबर को

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

रुड़की।प्रेस क्लब रुड़की समिति रजिस्टर्ड के वार्षिक चुनाव में सात पदों के लिए केवल सोलह व्यक्तियों द्वारा नामांकन दाखिल किए गए हैं।नामांकन पत्रों में दो लोगों द्वारा नामांकन वापस ले लिए गए,जिसमें एक अध्यक्ष और एक कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार शामिल हैं।यह नाम वापस होने पर अब अध्यक्ष पद पर तीन बाकी अन्य पदों पर दो-दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं,जबकि डायरेक्टर के दो पदों के लिए तीन दावेदार मैदान में है।चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष सुभाष सक्सेना ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले विनय त्यागी और कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले अभिषेक शर्मा ने अपना नाम वापस ले लिया है।

इन दो नामों के वापस होने के बाद अध्यक्ष पद पर दीपक मिश्रा,सुनील पटेल और तोषेंद्र पाल उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।उपाध्यक्ष पद पर रियाज कुरैशी तथा टीना शर्मा और महासचिव पद पर अनिल सैनी व अश्वनी उपाध्याय के बीच सीधा मुकाबला होगा।कोषाध्यक्ष पद पर योगराजपाल और विनीत त्यागी दावेदार हैं,जबकि सचिव पद पर नितिन कश्यप और आयुष गुप्ता चुनावी मैदान में है।

डायरेक्टर पद के लिए दीपक अरोड़ा,अंकित त्यागी तथा सुमित सैनी के बीच मुख्य मुकाबला है।चुनाव संचालक समिति के सदस्य अरुण सोनकर,महेश्वर सिंह तथा मुकेश पांडे ने बताया कि आगामी 28 दिसंबर की प्रातः दस बजे से दो बजे तक मतदान की प्रक्रिया होगी तथा तीन बजे से मतगणना की जाएगी।शाम तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

आगामी 28 दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर प्रेस क्लब रुड़की समिति रजिस्टर्ड के सभी प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के लिए सदस्यों से लगातार संपर्क कर जी जान से मेहनत कर रहे हैं।

Check Also

महापौर किरण जैसल की गरिमामयी उपस्थिति में संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट ने किया चतुर्थ मेहंदी महोत्सव का आयोजन

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार : संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की ओर से मंगलवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *